ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

Pawan singh : तो क्या अब तीसरी शादी कर रहे भोजपुरी के पवार स्टार पवन सिंह, इस एक्ट्रेस के साथ चर्चा में आया नाम

Pawan singh : पवन सिंह जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं। उनके 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित भव्य जन्मदिन समारोह के बाद से यह खबरें और तेज हो गई हैं।

Pawan singh
Pawan singh
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Pawan singh : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह की एक बार फिर सुर्खियों में है।इस दफे चर्चा यह है कि पवन सिंह जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं। यह खबर उनके जन्मदिन यानि 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित समारोह के बाद से काफी तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं की इसकी वजह क्या है ?


दरअसल, पवार स्टार पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसने इन अटकलों को और बल दिया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस समारोह में कला और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इसमें भाजपा के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी जैसे नेता भी मौजूद थे।


इस दौरान जो चीज़ मुख्य तौर पर देखा गया वह यह था कि इस समारोह में पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह और अभिनेत्री चांदनी सिंह को एक साथ देखा गया। इसके बाद प्रतिमा सिंह ने इशारों में बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत देते हुए कहा, “2025 में हल्ला मचेगा। हमारे बेटे को खुश रहने का पूरा हक है।”पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह के बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दी है। उन्होंने कहा, “बेटे का जीवन बदल जाए, इहे आशीर्वाद बा। अगर वह नई शुरुआत करना चाहता है, तो हम उसका साथ देंगे।”


मालूम हो कि, कार्यक्रम में चांदनी सिंह ने लाल साड़ी पहनकर शिरकत की और पवन सिंह का हाथ पकड़े नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन के साथ तस्वीरें और रील्स भी साझा कीं, जिनमें वे एक-दूसरे के बेहद करीब दिखे। एक वीडियो में पवन सिंह चांदनी को केक खिलाते हुए नजर आए। फैंस इन पलों को “स्पेशल मूमेंट” बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।


जानकारी हो कि पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। लेकिन 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली, जिससे पवन सिंह की जिंदगी में बड़ा संकट आया। इसके बाद 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से शादी की। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी विवादों से भरी रही। दोनों के बीच कानूनी विवाद की खबरें भी आईं। इसके बाद अब यह खबर समाने आई है। 


आपको बता दें कि, अभिनेत्री चांदनी सिंह ने 2018 में एल्बम “पलंग करे चोय चोय” से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने “मैं नागिन तू सपेरा” और “बंसी बिरजू” जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। अब पवन सिंह की मां और चांदनी सिंह के साथ उनकी नजदीकियों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।