ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

निरहुआ ने अक्षरा सिंह से की शादी, कोरोना होने के आम्रपाली दुबे का छोड़ा साथ

DESK : भोजपुरी फ़िल्म स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से शादी कर ली है। निरहुआ ने ये शादी तब की, जब आम्रपाली दुबे को कोराना हो गया और वह क्वारन्टीन हो गई हैं

निरहुआ ने अक्षरा सिंह से की शादी, कोरोना होने के आम्रपाली दुबे का छोड़ा साथ
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : भोजपुरी फ़िल्म स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से शादी कर ली है। निरहुआ ने ये शादी तब की, जब आम्रपाली दुबे को कोराना हो गया और वह क्वारन्टीन हो गई हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी में सबसे अच्छी केमेस्ट्री वाली जोड़ी मानी जाती है। ऐसे में निरहुआ का अक्षरा के साथ शादी की बात पूरे इंडस्‍ट्री में आग की तरह फैल गई। इतना ही नहीं, उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।


आम्रपाली को छोड़कर अक्षरा से निरहुआ की शादी वाकई चौकाने वाली खबर है, लेकिन हम आपको बता दें यह शादी फिल्मी है। आनेवाली फ़िल्म  ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट पर यह फिल्मी शादी हुई जहां निरहुआ और अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सात फेरे भी ले रहे हैं। हालांकि एक वीडियो में निरहुआ थोड़े से शरमा भी रहे हैं। लेकिन बात जब फिल्‍म की हो तो कलाकारों को स्‍क्रीन के लिए शादी भी करनी पड़ती है। यही निरहुआ और अक्षरा ने किया।


अक्षरा के साथ शादी वाला सीन देने के बाद निरहुआ ने कहा कि फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक फैमली फ़िल्म है। इसमें शादी और संस्‍कार के साथ फुल इंटरटेनमेंट दर्शकों को मिलने वाला है। निरहुआ के मुताबिक यह सिक्‍वेंस अक्षरा सिंह के साथ हमारी शादी का है, जिसको हमने अच्छे शूट किया है। उम्‍मीद है यह‍ दृश्‍य दर्शकों को पसंद आयेगी और फिल्‍म को भी दर्शक पूरा इंजॉय करेंगे।