ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

‘भिड़े’ को मिली अपनी मौत की खबर, लाइव आकर बोले.. मैं ठीक हूं

DESK: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले कलाकार मंदार चंदवादकर आज एक अफवाह के शिकार हो गए. सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर से उनके चाहने वाले

‘भिड़े’ को मिली अपनी मौत की खबर, लाइव आकर बोले.. मैं ठीक हूं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले कलाकार मंदार चंदवादकर आज एक अफवाह के शिकार हो गए. सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर से उनके चाहने वाले में मायूसी छा गई थी. उनके मौत की अफवाह इतनी तेजी से फैला कि उनको अपने जिंदा होने की खबर देने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आना पड़ा.


दरअसल, कुछ लोगों ने उनकी मौत की अफवाह उड़ा दी थी. जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैन्स को बताया है कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और आगे भी वे लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे. यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सिलेब को उनकी मौत की खबर मिली हो. इससे पहले भी कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें ऐसी खबरों का सामना करना पड़ चूका है, जिसमें मुकेश खन्ना, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कई ऐक्टर्स शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम आत्माराम तुकाराम भिड़े को उनकी मौत की खबर किसी के द्वारा फॉर्वर्ड की गयी थी. जिसके बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैन्स को अपना हाल-चाल बताना पड़ा. उन्होंने लाइव आकर लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि, नमस्कार कैसे हैं आप सब? और काम चल रहा है अच्छे से? मैं भी काम पर ही हूं। किसी बंदे के द्वारा मुझे न्यूज फॉर्वर्ड की गयी है, जिसे देखने के बाद मैंने सोचा कि बाकी सारे लोगों को चिंता न हो इसलिए मैं लाइव आया हूं। क्योंकि सोशल मीडिया आग से भी ज्यादा फास्ट है।


उन्होंने आगे कहा कि वह अभी शूटिंग कर रहे हैं और बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने कहा कि में बस पुष्टि करना चाहता हूं कि में अच्छे से हूं और मुझे मजा आ रहा है.उन्होंने कहा कि जिसने भी यह काम किया है उससे रिक्वेस्ट है कि वे ऐसी हरकत न करें और ऐसी अफवाहें न फैलाएं. भगवान उस इंसान को सद्बुद्धि दे. उन्होंने तारक मेहता के सारे कलाकार की जानकारी देते हुए कहा कि, तारक मेहता के सारे कलाकार तंदरुस्त हैं, अच्छे से हैं, और खुश है. हम सभी लोग आने वाले सालों तक आप सभी का मनोरंजन करते रहेंगे और मेरा आपसे रिक्वेस्ट है कि आप ऐसी अफवाहें न फैलाएं.

टैग्स