ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए सदी के महानायक

DESK: सदी के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय अभित

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए सदी के महानायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सदी के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय अभिताभ के कंधे में तकलीफ है जिसकी वजह से शुक्रवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


कंधे में तकलीफ बढ़ने के बाद अमिताभ शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बिग बी की एंजियोप्लास्टी कराई गई है। अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं हालांकि कहा जा रहा है कि एक्टर की हालत स्थिर है। उनके करीबी लोग कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे हैं।


एंजियोप्लास्टी के बाद अभी अमिताभ अस्पताल में ही हैं, उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। उनकी तबीयत को लेकर फिलहाल उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी है।


अमिताभ ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट एक पोस्ट लिखा, जिसमें बिग बी ने लिखा कि, 'हमेशा ग्रेटिट्यूडय'। ऐसा माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को थैंक्स बोला है। अमिताभ पहले भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर आभार व्यक्त करते रहे हैं।

टैग्स