ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

आशा भोसले अपने पीछे छोड़ गईं इतनी दौलत, विदेशों में फैला था कारोबार; जानिए.. कितनी है नेटवर्थ?

Asha Bhosle net worth: 92 साल की उम्र में मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. आशा भोसले का कारोबारी देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैला था.

Asha Bhosle net worth
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Asha Bhosle net worth: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर है। मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। 1950, 60 और 70 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड के वेस्टर्न म्यूजिक को अपनी अनोखी आवाज़ देकर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।


अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जहां उस समय लता मंगेशकर इंडस्ट्री की सबसे महंगी सिंगर थीं, वहीं आशा भोसले को उनकी फीस का मात्र 20 प्रतिशत ही मिलता था। जहां लता मंगेशकर एक गाने के लिए करीब 500 रुपये लेती थीं, वहीं आशा भोसले को 100 से 150 रुपये में ही गाना पड़ता था।


मुख्य नायिकाओं के लिए जहां लता मंगेशकर पहली पसंद थीं, वहीं आशा भोसले को अक्सर एक्सपेरिमेंटल गाने और ‘आइटम नंबर’ गाने के लिए चुना जाता था। लेकिन उन्होंने इसी को अपनी ताकत बना लिया और अपनी अलग पहचान कायम की, जो आज भी अद्वितीय है।


कम फीस के बावजूद उन्होंने मेहनत और प्रतिभा के दम पर न सिर्फ नाम कमाया, बल्कि दौलत के मामले में भी बड़ी सफलता हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये थी, जिससे वे देश की सबसे अमीर महिला गायिकाओं में शामिल रहीं।


गायकी के अलावा आशा भोसले एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं। उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी रेस्टोरेंट चेन रही, जिसके आउटलेट्स दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और यूके जैसे देशों में फैले हुए हैं। इसके अलावा मुंबई के पेडर रोड पर स्थित उनका ‘प्रभु कुंज’ अपार्टमेंट उनकी सबसे कीमती संपत्तियों में से एक था। मुंबई और पुणे में भी उनकी कई प्रॉपर्टीज थीं। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी विरासत उनकी संपत्ति नहीं, बल्कि उनके द्वारा गाए गए 12,000 से अधिक गाने हैं, जो उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता