ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत

थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Bihar Police Action: बिहार के सहरसा में थाना परिसर के अंदर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वॉशरूम में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SI समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड...

थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police Action: बिहार के सहरसा में थाना परिसर के वॉशरूम में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक (SI) समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. घटना सौरबाजार थाना की है, जहां प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त अनमोल कुमार की वॉशरूम में मौत हो गई थी.


पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौरबाजार थाना कांड संख्या 398/26 के प्रेम-प्रसंग से संबंधित मामले में अभियुक्त अनमोल कुमार 24 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे शौचालय जाने के लिए वॉशरूम गया था. इसी दौरान उसने वहां फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनमोल कुमार को सदर अस्पताल, सहरसा पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में अनमोल कुमार खुद वॉशरूम में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस प्रशासन की ओर से घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं, शव का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.


SI समेत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मामले की जांच अधिकारी थानाध्यक्ष SHO संजय कुमार सत्यार्थी, PSI शिवानी कुमारी, ओडी ऑफिसर ASI अनंत कुमार सिंह, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार राजकिशोर शर्मा और कांस्टेबल PTC/116 मुन्ना कुमार शामिल हैं.


थाना परिसर में युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहा है.