ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत

अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को शादी होगी। शादी में हाथी-घोड़े के साथ शाही बारात पहुंचेगी। बिहटा से 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात नदमा जाएगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शादी में शाही अंदाज में बारात पहुंचेगी। शादी समारोह में हाथी और घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके लिए अनंत सिंह ने बाहर से हाथी मंगवाया है। हाथी को ट्रक के जरिए नदमा लाया गया है। सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।


शादी में बैंड-बाजे के साथ हाथी और घोड़े बारात की शोभा बढ़ाएंगे। उधर, बिहटा में दूल्हे के घर पर भी बारात की तैयारियां चल रही हैं। अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की मेहंदी की रस्म भी पूरी हो चुकी है। मेहंदी समारोह में आर्टिस्ट ने उनके हाथों पर मेहंदी लगाई।


ऋषिकेश कुमार के पिता बारातियों को बिहटा से नदमा ले जाने की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे बिहटा से 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात निकलेगी। बारातियों को नदमा पहुंचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

टैग्स