ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत

थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Bihar Police Action: बिहार के सहरसा में थाना परिसर के अंदर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वॉशरूम में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SI समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड...

थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police Action: बिहार के सहरसा में थाना परिसर के वॉशरूम में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष (SHO) संजय कुमार सत्यार्थी, एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामला सौरबाजार थाना का है, जहां प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार युवक अनमोल कुमार की वॉशरूम में मौत हो गई थी.


पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौरबाजार थाना कांड संख्या 398/26 में प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले के अभियुक्त अनमोल कुमार को थाना लाया गया था. 24 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे वह शौचालय जाने के लिए वॉशरूम में गया था. इसी दौरान वहां उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.


घटना की जानकारी मिलते ही थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


CCTV फुटेज में वॉशरूम में जाते दिखा युवक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि थाना परिसर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में अनमोल कुमार खुद वॉशरूम में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है. वहीं, युवक के शव का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.


SHO और महिला SI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

थाना परिसर में युवक की मौत के बाद ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें मामले के जांच अधिकारी और थानाध्यक्ष SHO संजय कुमार सत्यार्थी, महिला PSI शिवानी कुमारी, ओडी ऑफिसर ASI अनंत कुमार सिंह, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार राजकिशोर शर्मा और कांस्टेबल PTC/116 मुन्ना कुमार शामिल हैं.


पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हुई युवक की मौत का मामला चर्चा में है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.