ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

जाने का समय आ गया: अमिताभ बच्चन की इस भावुक पोस्ट को पढ़कर घबरा गये फैंस, पूछा..क्या हो गया सर?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने X पर जो पोस्ट लिखा उसे पढ़कर फैंस घबरा गये। वो सोच में पड़ गये कि आखिर BIG B ने ऐसा क्यों लिखा? उनके इस पोस्ट से परेशान होकर फैंस लगातर सवाल पूछने लगे हैं।

amitabh bacchan
बिग बी का पोस्ट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Amitabh Bacchan: बॉलीवुड के महानायक 82 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बीती रात एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि जाने का समय आ गया। इसके बाद उन्होंने और कुछ नहीं लिखा। इस पोस्ट पर नजर पड़ते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गये और सोच में पड़ गये कि आखिर बिग बी ने ऐसा क्यों लिखा? उनके इस पोस्ट से घबराकर फैंस उनसे सवाल पूछने लगे हैं।


X पर विनेश मली पूछते है कहां जाने का समय आ गया? कुछ पूछ रहे हैं कि क्या हो गया सर? शहमाज नवाब सिद्दिकी ने कहा कि क्यों सर, इतना जल्दी? हर्ष ने कहा..ऐसा मत बोला किजिए भाई.. दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल एक्स पर रात के 8 बजे यह लिखा था कि अब जाने का समय आ गया है। 


इतना लिखते ही उनके फैंस इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करने लगे। पूछने लगे कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा है? उनके इस पोस्ट पर लगातार फैंस सवाल कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह मानना है कि शायद अमिताभ बच्चन फिल्मों में काम नहीं करेंगे। एक्टिंग करियर से वो संन्यास लेने की बात कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे कौन बनेगा करोड़पति-16 (KBC) से जोड़कर देख रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। इस पोस्ट के कुछ समय पहले भी अमिताभ ने लिखा था कि जिंदगी के किसी भी पड़ाव में दर्शक ही जिंदगी हैं।

जाने का समय आ गया: अमिताभ बच्चन की इस भावुक पोस्ट को पढ़कर घबरा गये फैंस, पूछा..क्या हो गया सर?

टैग्स