ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

'जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी... ', रिहाई के बाद बोले अल्लू अर्जुन .... यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जांच में करूंगा सहयोग

allu arjun : पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर को गिरफ्तार होने के बाद 14 दिसंबर की सुबह जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आते ही एक्टर का पहला बयान सामने आ गया है। एक्टर ने कहा

'जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी... ', रिहाई के बाद बोले अल्लू अर्जुन ....  यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जांच में करूंगा सहयोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

allu arjun : पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर को गिरफ्तार होने के बाद 14 दिसंबर की सुबह जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आते ही एक्टर का पहला बयान सामने आ गया है। एक्टर ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी रिहाई पर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कही है। 


साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई मिल गई। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन की रिहाई से उनके फैन्स बेहद खुश हैं। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं।


वहीं, घर पहुंचने पर उन्होंने सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया संग बातचीत की है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून में यकीन रखता हूं। अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा। 


पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए एक्टर ने कहा जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा। घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था। 


 एक्टर बोले- जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया। फैंस के लिए अल्लू अर्जुन बोले- मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे। सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।