ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी

DESK: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमारे ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। अक्षय कुमार अब भारत के नागरिक बन गए हैं और भारतीय पासपोर्ट मिल गया है।

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमारे ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। अक्षय कुमार अब भारत के नागरिक बन गए हैं और भारतीय पासपोर्ट मिल गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।


दरअसल, अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसके कारण उन्हें कई बार लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ती थी। अब जब उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। अक्षय ने लिखा कि, 'दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद।' अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलने की जानकारी मिलने के बात फैंस उन्हें बधाई देते हुए तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।


बता दें कि अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। भारत की नागरिकता लेने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। सोशल मीडिया पर विरोध कनाडा कुमार का टैग अक्षय को देते थे। इसके लिए अक्षय को कई बार ट्रोल भी किया जाता था लेकिन अक्षय हमेशा कहते थे कि उनकी नागरिकता भले ही कनाडा की है लेकिन दिल हिन्दुस्तानी है। अब जब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है, ऐसे में उनके विरोधियों को करारा झटका लगा है।