ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अक्षय कुमार ने दान किये 25 करोड़ रुपये, लोगों ने कहा- आप ही रियल सुपर स्टार हैं

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना के कारण देश को संकट से निकालने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बड़ा दिल दिखाया है. हमेशा से देश में आपदा की स्थिति में कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना के कारण देश को संकट से निकालने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बड़ा दिल दिखाया है. हमेशा से देश में आपदा की स्थिति में करोड़ों रुपये दान देने वाले अक्षय ने कोरोना से लड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये दान किया है. लोग उनकी इस पहल की काफी प्रशंसा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनको रियल सुपर स्टार बताया जा रहा है. 


कोरोना से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनने के कुछ ही देर में अक्षय ने 50 करोड़ की राशि दान की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है. उन्होंने देशवासियों से इसमें दान देने की अपील है. मोदी ने ट्वीट में दान करने का तरीका बताते हुए लिखा- यह फंड कोरोना जैसी कई विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा. 


पीएम मोदी की अपील के के करीब 20 मिनट के अंदर अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दान दिए. अक्षय ने कहा कि इस वक्त हमारे लोगों की जिंदगी सबसे अहम है. हमें हर संभव योगदान देना चाहिए. मुझे अपनी बचत से 25 करोड़ रुपए पीएम-केयर फंड में दान करने पर खुशी है.चलो जिंदगी बचाएं, जान है तो जहान है.



टैग्स