ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Adipurush Controversy: नेपाल ने लिया बड़ा एक्शन, आज के बाद काठमांडू में नहीं दिखायी जायेगी भारतीय फिल्म

भगवान श्रीराम पर बनी फिल्म आदिपुरुष पर नए विवाद लगातार खड़े हो रहे हैं। इस बीच पड़ोसी देश नेपाल में भी इस फिल्म पर आपत्ति जताई है और भारतीय फिल्म को काठमांडू में बैन कर दिया है। इस बात की घोषणा काठम

Adipurush Controversy: नेपाल ने लिया बड़ा एक्शन, आज के बाद काठमांडू में नहीं दिखायी जायेगी भारतीय फिल्म
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

भगवान श्रीराम पर बनी फिल्म आदिपुरुष पर नए विवाद लगातार खड़े हो रहे हैं। इस बीच पड़ोसी देश नेपाल में भी इस फिल्म पर आपत्ति जताई है और भारतीय फिल्म को काठमांडू में बैन कर दिया है। इस बात की घोषणा काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने अपने सोशल मीडिया पर की है। काठमांडू महानगर क्षेत्र में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं दिखायी जायेगी और सभी सिनेमाघरों को इस प्रतिबंध के बारे में सूचित कर दिया गया है। 


आदिपुरुष फिल्म रिलीज से एक दिन पहले मेयर ने 'सीता भारत की बेटी है' वाले बयान को हटाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया था। महापौर ने तीन दिनों के भीतर संवाद संपादित नहीं करने पर सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी। शुक्रवार को, आदिपुरुष काठमांडू में रिलीज नहीं हुई, जबकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्माता संवाद को संपादित करने के लिए सहमत हो गये हैं। 


वहीं, काठमांडू के इस मेयर ने मांग की है कि न केवल नेपाल के लिए बल्कि भारत के लिए भी संवाद को संशोधित करने की जरूरत है। बालेन शाह ने  कहा कि काठमांडू मेट्रोपॉलिटन में सभी भारतीय फिल्मों पर तब तक प्रतिबंध रहेगा जब तक कि इस फिल्म में से 'आपत्तिजनक' हिस्से को हटा नहीं दिया जाता। नेपाल के फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कहा कि "सीता को भारत की बेटी" बताने वाले संवाद को बदलने के बाद ही सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने की अनुमति दी जायेगी।