ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

एक्ट्रेस को NCB ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स सप्लायर के साथ रूकी थी होटल में

MUMBAI: एनसीबी ने एक और एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. वह ड्रग्स सप्लायर के साथ होटल में रूकी हुई थी. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान सप्लायर भाग गया. होटल से 400 ग्राम एमडी जब्त किया

एक्ट्रेस को NCB ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स सप्लायर के साथ रूकी थी होटल में
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: एनसीबी ने एक और एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. वह ड्रग्स सप्लायर के साथ होटल में रूकी हुई थी. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान सप्लायर भाग गया. होटल से 400 ग्राम एमडी जब्त किया गया है. इसकी कीमत 8 लाख रुपए बतायी गई है. 

एनसीबी ने की पूछताछ

ड्रग्स मामले को लेकर टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को एनसीबी ने मुंबई के एक होटल से पकड़ा था. जिसके बाद से कई दिनों से पूछताछ एनसीबी कर रही थी. जिसके बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान वह चेहरे पर दुपट्टा डाल कर बाहर निकली.

एक्ट्रेस के जरिए करता था सप्लाई

एनसीबी को जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस के माध्यम से सप्लायर सईद मुंबई में सप्लाई करने वाला है. जिसके बाद एनसीबी ने होटल में छापेमारी कर एक्ट्रेस को पकड़ा. एक्ट्रेस श्वेता कुमारी 27 साल की है. वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के दौरान ही रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से खुलासा हुआ था कि वह ड्र्ग्स सप्लायर के संपर्क में रहती थी और मांगती थी. जिसके बाद रिया और उसके भाई समेत कई को एनसीबी ने किया गिरफ्तार किया. कई एक्ट्रेस से पूछताछ भी हो चुकी है. साउथ की कई एक्ट्रेस भी गिरफ्तार हो चुकी है. जिसके बाद बड़ा रैकेट का खुलासा हुआ. 


टैग्स