ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: कोर्ट ने समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

DESK: वाराणसी के भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है। मामले के मुख्य आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह की शनिवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: कोर्ट ने समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: वाराणसी के भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है। मामले के मुख्य आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह की शनिवार को कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने समर सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले मेडिकल जांच के लिए समर सिंह को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।


कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी समर सिंह को हमले की नियत से दौड़ा दिया लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने हालात को काबू में किए रखा। इस दौरान कुछ लोगों ने समर सिंह के ऊपर हमले की भी कोशिश की। थोड़ी देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया हालांकि पुलिस की सक्रियता से लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। समर सिंह पर आरोप है कि उसने आकांक्षा दुबे को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया था।


बता दें कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं और सारनाथ इलाके में स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।होटल से आकांक्षा दुबे का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। यूपी की पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किया था। एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।

टैग्स