ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

एक्टर रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया, जानिए.. पूरा मामला

DESK: बड़ी खबर फिल्मी जगत से आ रही है, जहां बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी ने समन जारी किया है। एक्टर को 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 अक्

एक्टर रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए इस दिन बुलाया, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर फिल्मी जगत से आ रही है, जहां बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी ने समन जारी किया है। एक्टर को 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।


'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर से पहले बॉलीवुड के 14 स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिसमें सनी लियोनी से लेकर नेहा कक्कड़ तक जैसे लोगों के नाम शामिल थे। अब रणवीर कपूर का नाम इस मामले में इसलिए सामने आया है। अब ईडी ने रणबीर कपूर को समन भेजकर आगामी 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।


दरअसल, इस मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में रणबीर कपूर शामिल हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए एक्टर्स को पैसे देने का आरोप है। दुबई में हुई सौरभ की शादी में शामिल होने के बाद रणबीर कपूर ईडी की नजर में आए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 200 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए गए थे। सौरभ की शादी में फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी।