ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मशहूर एक्टर नितेश पांडे का निधन, 51 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

DESK: इंडियन टेलीविजन के मशहूर एक्टर नितेश पांडे नहीं रहे। 51 साल की उम्र में नितेश पांडे ने दुनिया का अलविदा कह दिया है। नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। बुधवार को म

मशहूर एक्टर नितेश पांडे का निधन, 51 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इंडियन टेलीविजन के मशहूर एक्टर नितेश पांडे नहीं रहे। 51 साल की उम्र में नितेश पांडे ने दुनिया का अलविदा कह दिया है। नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। बुधवार को मुंबई के पास स्थित इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली।


पिछले 25 वर्षों से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पॉपुलर अभिनेता रहे नितेश पांडे के निधन से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं। टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में धीरज कपूर का रोल प्ले किया है और आखिरी बार इसी शो में नजर आए। अनुपमा शो की पूरी टीम उनके निधन से शॉक है।


बता दें कि नितेश पांडे ने साल 1990 में थियेटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी शो के साथ साथ कई नितेश कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे। नितेश पांडे ओम शांति ओम, फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। वहीं उन्होंने साया, अस्तित्व...एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑनजैसे टीवी शो में काम किया था।

टैग्स