ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, फिल्म 'प्रोजेक्ट K' की सेट पर हुआ हादसा

DESK : बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। यह हादसा हैदरा

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन,  फिल्म 'प्रोजेक्ट K' की सेट पर हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। यह हादसा हैदराबाद में शूटिंग के दौरान हुआ है।  उन्होंने बताया कि अपनी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गये हैं। हालांक, अमिताभ वर्तमान में  वे मुम्बई में अपने घर में आराम फरमा रहे हैं।


दरअसल, बिग बी इन दिनों आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गये हैं और फिलहाल वे मुम्बई में अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि ''हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है और रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है।  इस कारण शूट रद्द कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि, एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गय।हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं और पट्टी बांध दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा ह। अभिताभ ने बताया कि उनको हिलने-डुलने और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है। इसलिए ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है। 

आपको बताते चलें कि, प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं।

टैग्स