ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, बॉम्बे हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गयी है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान की

आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, बॉम्बे हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गयी है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में अब कल फिर सुनवाई होगी। 


आर्यन की केस की पैरवी पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कर रहे हैं। केस की सुनवाई के दौरान NCB के वकील ने दलीलें पेश कर आर्यन को जमानत देने का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा कि जमानत मिलने पर आर्यन गवाहों को प्रभावित कर सकता है। एनसीबी के वकील ने यह भी कहा कि आर्यन खान देश छोड़कर भाग सकता है।


वही आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि आर्यन के खिलाफ ड्रग लेने, ड्रग खरीदने और बेचने का मामला दर्ज नहीं है। आर्यन अरबाज मर्चेंट के अलावे ड्रग से संबंध रखने वाले किसी व्यक्ति को नहीं जानता। आर्यन ने एनसीबी के किसी अधिकारी पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा कि आर्यन यंग बॉयज है उसे सुधार गृह में भेजा जा सकता है। उस पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए।  

टैग्स