ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

2023 में दो बार साथ दिखेंगे करण-अर्जुन, सलमान की फिल्म की शूटिंग करेंगे शाहरुख़

DESK: शाहरुख़ खान और सलमान खान के फैन्स के लिए खुशी की खबर है. दोनों सुपरस्टार एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इससे पहले सलमान खान ने पिछले साल मुंबई में चल रही शाहरुख खान की मूवी ‘

2023 में दो बार साथ दिखेंगे करण-अर्जुन, सलमान की फिल्म की शूटिंग करेंगे शाहरुख़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: शाहरुख़ खान और सलमान खान के फैन्स के लिए खुशी की खबर है. दोनों सुपरस्टार एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इससे पहले सलमान खान ने पिछले साल मुंबई में चल रही शाहरुख खान की मूवी ‘पठान’ में अपना कैमियो रोल दिया था. शाहरुख़ खान की यह फिल्म ‘पठान’ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनाई गयी थी, जिसमें सलमान खान ने एक रूसी माफिया के तौर पर शूटिंग की थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने बंदूकों, कार, हेलिकॉप्टर और ट्रेनों के साथ एक्शन सीन किया था जिसमें उन्हें लगभग 10 दिनों का समय लग गया था. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मिली जानकारी के अनुसार, अब शाहरुख खान भी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में अपना कैमियो रोल करने वाले हैं. 


खबर के अनुसार शाहरुख खान भी सलमान खान की इस मूवी को लेकर लगभग 10 दिनों तक शूटिंग करेंगे. अगर दोनों फिल्मों की शूटिंग की तुलना की जाये तो जहां ‘पठान’ में सलमान की एंट्री हेलिकॉप्टर से हुई थी तो वहीं ‘टाइगर 3’ में शाहरुख की एंट्री के लिए भी ख़ास इंट्रोडक्शन सीन तैयार किया जा रहा है. बता दें कि सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. अगर हम इनके फैन्स की खुशी की बात करें तो यह खबर इनके फैन्स के लिए ट्रीट से कम नही होगी. क्योंकि करण- अर्जुन के बाद साल 2023 में इन दोनों एक्टर्स को दो बार एक साथ देखने का मौका मिल पायेगा.


इन दोनों फिल्मों के रिलीज़ डेट की बात करे तो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान'  25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी. तो वहीं, सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की 'टाइगर 3' ईद मौके पर 2023 में रिलीज होगी. बता दें कि पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी शाहरुख के साथ नजर आएंगे.

टैग्स