ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

टमाटर देगा बेदाग खुबसूरती, चमकने लगेगी आपकी स्कीन, ये फेस पैक एक बार करें ट्राई

PATNA: टमाटर जितना सेहत के लिए अच्छा होता है उतना ही वह आपके चेहरे के लिऐ काफी फायदेमंद है । टमाटर से आप अपनी स्‍किन की कई सारी प्रॉब्लम्स दूर कर सकते हैं। चेहरे के

FirstBihar
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 PATNA: टमाटर जितना सेहत के लिए अच्छा होता है उतना ही वह आपके चेहरे के लिऐ  काफी फायदेमंद है । टमाटर से आप अपनी स्‍किन की कई सारी प्रॉब्लम्स दूर कर सकते हैं। चेहरे के बड़े पोर्स हमारे चेहरे को बूढ़ा दिखाते हैं और साथ ही इसमें गंदगी आराम से जमा हो जाती है, जिससे चेहरा खराब हो जाता है। 

आप चाहें तो अपने चेहरे के पोर्स को बंद कर सकती हैं। टमाटर के रस को नींबू के रस के साथ मिक्‍स करें, उसमें कॉटन डुबोएं और चेहरे को पोंछ लें, इससे पोर्स छोटे होंगे। आप घर बैठे टमाटर और शहद का फेस मास्क भी बना सकती हैं। एक चम्मच टमाटर और शहद ले लें, इन दोनों को अच्छी तरह मिला लें और चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट तक इस मास्क को लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा । 

सन टैनिंग मिटाने के लिये  टमाटर काफी फायदेमंद है। टमाटर नींबू का रस और टमाटर का पल्‍प मिला कर लगाने से सन टैनिंग हटती है और त्‍वचा कई‍ दिनों के लिये टाइट हो जाती है। इस मिश्रण को सूखने दें और उसके बाद पानी से रगड़ कर पोंछ लें। ऐसा करने के बाद आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगी और आपकी स्कीन दमकने लगेगी।