ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

होली में फोन को पानी और रंगों से बचाना है तो इन तरीकों को अपनाएं, आपका फोन रहेगा सुरक्षित

PATNA : रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी उत्सुक है. घर परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट पकवान और रंग खेलने का अलग ही आनंद है. ऐसे में जाहिर है कि आप कुछ यादों को सहेजना चाह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी उत्सुक है. घर परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट पकवान और रंग खेलने का अलग ही आनंद है. ऐसे में जाहिर है कि आप कुछ यादों को सहेजना चाहेंगे, पर कहीं इस चक्कर में आप अपने महंगे फोन को पानी और रंग से ख़राब न कर बैठें. आइये जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचा सकते हैं.


1. रंग खेलते वक्त आप ब्लूटूथ इयरफोन का उपयोग कर सकते है. ब्लूटूथ इयरफोन यूज़ करने की वजह से आपको बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप इसके लिए सस्ते ब्लूटूथ इयरफोन खरीद सकते है.

2. फोन के खुले हिस्सों को टेप से कवर कर दें. ऐसा करने से फ़ोन के अंदर रंग या पानी घुसने की संभावना कम हो जायेगी.

3. यदि फ़ोन पानी में गिर जाये तो उसे तुरंत निकाल कर पोंछ लें और कच्चे चावल के डब्बे में डलकर 24  घंटे के लिए रख दें. ध्यान रहे ऐसा करने से पहले सिम कार्ड और बाकी चीजें निकाल लें चावल फ़ोन की  नमी सूख जाएगा.

4. फोन को लेमिनेट करा लें. पानी से बचाने के लिए आप फोन को लेमिनेट करा सकते हैं, फोन का लुक थोड़ा खराब लगेगा पर आपका कीमती फोन बच जायेगा.

5. बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन स्प्रे मिलते है जिनका इस्तेमाल आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं. इनके फोन के स्क्रीन को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता.

6. सिलिका जेल की कुछ पुड़िया इक्कठा कर एक पाउच में रखें साथ ही अपने फ़ोन को भी उस में डाल दे. सिलिका जेल फोन  में मौजूद नमी को सोख लेगा.