ब्रेकिंग
जन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोपदिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमतिबिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें.. कितने छात्र हुए सफल?जन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोपदिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमतिबिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें.. कितने छात्र हुए सफल?

शुरू हो रहा नौतपा: 2 जून तक भीषण गर्मी का दौर, लू और हीटस्ट्रोक का बढ़ा खतरा; इस वक्त घर से निकलना बेहद खतरनाक

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा शुरू होकर 2 जून तक चलेगा, जिसे साल का सबसे गर्म समय माना जाता है। इस दौरान तेज धूप और बढ़ते तापमान से लू, डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलें।

Nautapa 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Nautapa 2026: देश में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने वाला है क्योंकि 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इन नौ दिनों को साल का सबसे गर्म समय माना जाता है, जब सूर्य की तपिश अत्यधिक बढ़ जाती है और तापमान में तेज उछाल देखने को मिलता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान लू चलने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है।


दोपहर 12 से 3 बजे तक सबसे ज्यादा खतरा

डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय सबसे अधिक खतरनाक होता है। इस अवधि में धूप बेहद तीव्र होती है और शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जरूरी न हो तो इस समय घर से बाहर निकलने से बचें और बाहर निकलते समय सिर, चेहरा और शरीर को अच्छी तरह ढककर रखें।


हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा में लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे हीटस्ट्रोक, तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। लगातार गर्मी के संपर्क में रहने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों पर इसका असर अधिक पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज चक्कर आए या शरीर अत्यधिक गर्म महसूस हो तो तुरंत उसे छांव में ले जाकर पानी या ORS देना चाहिए।


खानपान और जीवनशैली में सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खाली पेट घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, खरबूजा, दही और छाछ जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद माने जाते हैं।


इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का शरबत और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। डॉक्टर हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह देते हैं ताकि शरीर में हवा का संचार बना रहे। साथ ही धूप में निकलते समय टोपी, गमछा या छाता उपयोग करने की सलाह दी गई है। बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से बचने और मिट्टी के घड़े का पानी पीना बेहतर माना गया है।


सावधानी न बरतने पर बढ़ सकती हैं गंभीर समस्याएं

डॉक्टरों का कहना है कि नौतपा के दौरान छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम दे सकती है। दोपहर में भारी काम करने और लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। ऑयली और मसालेदार भोजन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है, इसलिए इसे सीमित करने की सलाह दी गई है।


यदि किसी व्यक्ति को लगातार कमजोरी, उल्टी, तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना और तेज धूप से बचाव करना, ताकि गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता