ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लॉकडाउन में भी जा रहें हैं ऑफिस तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकता है कोरोना का खतरा

DESK : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बीते दो महीने से ज्यादातर दफ्तर और कार्यालय बंद थे. कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया गया था. पर अब लॉक डाउन-4 में अधिकतर दफ्तर और कार्यालयों

FirstBihar
Anamika
4 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बीते दो महीने से ज्यादातर दफ्तर और कार्यालय बंद थे. कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया गया था. पर अब लॉक डाउन-4 में अधिकतर दफ्तर और कार्यालयों को खोलने के आदेश दे दिए गए हैं. सरकार ने आदेश जारी किया है कि 50% कर्मचारीयों के साथ ऑफिस खोले जा सकते हैं. यदि आप लोगों को भी अब घर से काम करने की जगह ऑफिस जा कर काम करना शुरू करना है, तो आप को कुछ सावधानी और सतर्कता अपनानी होगी जिस से आप और आप का परिवार कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रह सके. आइये जानते हैं कुछ ध्यान में रखनेवाली जरुरी बातों के बारे में :-

1.    संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग जरूर करें. मास्क और चेहरे को बार बार चुने से बचें. साथ ही काम करने के दौरान भी अपने मास्क को पहने रखें.

2.    सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूसरों से दो फिट की दूरी बनाए रखें.

3.    लिफ्ट के इस्तेमाल से बचें, अगर उसमें कोई पहले से मौजूद है तो प्रवेश न करें. 

4.    ऑफिस जाने के लिए प्राइवेट वाहन या गाड़ी का ही उपयोग करें सार्वजानिक वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने से बचें. स्थिति सामान्य होने तक ऐसा करना सही रहेगा. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हमेशा किसी अंजान व्यक्ति से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है   

5.     सार्वजनिक स्थान (Public Place) पर रहते हुए अपने चेहरे, मुंह, नाक और आंखों को न छुएं. क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. यदि आप को अपने चेहरे को चुना है तो पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर लें. 

6.    ऑफिस में पहुंचते ही सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोलें. सभी कार्यालयों को आदेश है की वो वहां आने-जाने वाले सभी लोगों के शरीर के टेम्प्रेचर की जांच करे. ऐसा करना अनिवार्य है. आप भी ऐसा जरुर करवाएं.

7.    काम शुरू करने से पहले अपने वर्क स्टेशन को अच्छी तरह साफ़ कर लें. डेस्कटॉप और की-बोर्ड को साफ़ करना न भूलें.  

8.    कोशिश करें कि लंच में घर में पके हुए भोजन का ही सेवन करें और सार्वजानिक जगहों पर बने खाने से दूर रहें. ज्यादातर ऑफिस में सभी एक साथ लंच करते हैं, पर अब ऐसा करना सही नहीं होगा. जहां तक संभव हो अकेले लंच करें और अपने खाने को शेयर करने से बचें. 

9.    अपने ऑफिस के हाउस-कीपिंग डिपार्टमेंट पर ध्यान रखें. ये सुनिश्चित करें की ऑफिस का वॉशरूम, कैफेटेरिया और पैंट्री में साफ़ सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. यदि ऐसा नहीं हो रहा तो इस बारे में कंप्लेंन करें. 

10.     अन्य महत्वपूर्ण उपायों में शिफ्ट और लंच ब्रेक के बीच एक घंटे का अंतराल (Interval) भी शामिल है. वैसे तो जहां तक हो सके, तो स्थिति सामान्य होने तक घर से ही काम करने के चलन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सलाह दी है.