ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Jio को जोरदार टक्कर, Airtel और Voda-Idea के पास सिर्फ 149 में है बेस्ट प्लान

PATNA : इन दिनों मोबाइल कंपनियां लगातार रिचार्ज की कीमतें बढ़ा रही हैं. Jio, Airtel और Voda-Idea जैसी भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हैं. माना जा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इन दिनों मोबाइल कंपनियां लगातार रिचार्ज की कीमतें बढ़ा रही हैं. Jio,  Airtel और Voda-Idea जैसी भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हैं. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में भी कीमतें बढ़ सकती हैं. अभी के लिए Jio के बेस्ट प्लान को Airtel और Voda-Idea टक्कर देने में लगी है. आइये जानते हैं कि 200 रुपये तक के अंदर बेस्ट प्लान क्या है.


Jio यूजर्स के लिए प्लान
Reliance Jio के पास 199 रुपये का प्लान है.  जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इस प्लान के तहत हर दिन यूजर्स को 1.5GB डेटा दिया जाता है. साथ ही  100 SMS भी हर दिन दिए जाते हैं. 199 रुपये के जियो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है, लेकिन ये सिर्फ जियो से जियो और लैंडलाइन के लिए है. नॉन जियो कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स दिए गए हैं.


Vodafone-Idea यूजर्स के लिए प्लान
अब Jio के टक्कर में Vodafone-Idea ने भी प्रीपेड पैक 149 रुपये का रखा है. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है. इसके साथ 2GB डेटा दिया जाता है जो पूरी वैलिडिटी के लिए है. लेकिन इस प्लान में 300 SMS ही दिए जाते हैं. लेकिन इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है. जो कि Jio यूजर्स नहीं कर सकते हैं. इन सब के अलावा वोडाफोन आईडिया के इस प्लान के साथ Vodafone Play का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाता है. 


Airtel यूजर्स के लिए प्लान
Jio और Vodafone-Idea के अलावा Airtel भी अपने यूजर्स के लिए मात्र 149 रुपये में बेस्ट प्लान लेकर आया है. इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है और इसके साथ 2GB डेटा मिलता है. वोडा आईडिया की तरह यहां भी ये डेटा पूरे वैलिडिटी के लिए है. Airtel भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बात करने की छूट दे रहा है. इसमें साथ ही Wynk Music और Airtel Xstream app की सर्विस फ्री मिल रही है.