ब्रेकिंग
अवैध संबंध में उजड़ गया परिवार, पिता की हत्या के मामले में मां पहुंची जेल; चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़खगड़िया के आयुर्वेदिक चिकित्सक 4 दिनों से लापता: अपहरण की आशंका से परिजनों की बढ़ी बेचैनी, जांच में जुटी पुलिसपटना में नियमों की धज्जियां उड़ाते पुलिसकर्मी: एक बाइक पर दिखे 4 जवान, Video Viral होने के बाद उठे सवाल… कटेगा चालान?पटना में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल; पुराने विवाद में झड़पविराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 150 सीटो की मिली मान्यता, भूमिहार-ब्राह्मण छात्रावास में शिक्षाविद् 'आलोक शर्मा' का सम्मान... डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की उठी मांग अवैध संबंध में उजड़ गया परिवार, पिता की हत्या के मामले में मां पहुंची जेल; चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़खगड़िया के आयुर्वेदिक चिकित्सक 4 दिनों से लापता: अपहरण की आशंका से परिजनों की बढ़ी बेचैनी, जांच में जुटी पुलिसपटना में नियमों की धज्जियां उड़ाते पुलिसकर्मी: एक बाइक पर दिखे 4 जवान, Video Viral होने के बाद उठे सवाल… कटेगा चालान?पटना में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल; पुराने विवाद में झड़पविराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 150 सीटो की मिली मान्यता, भूमिहार-ब्राह्मण छात्रावास में शिक्षाविद् 'आलोक शर्मा' का सम्मान... डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की उठी मांग

IRCTC का शानदार ऑफर: 12 दिन का 'दक्षिण भारत यात्रा' पैकेज, इस दिन से चलेगी टूरिस्ट ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूल

IRCTC South India Tour Package: आईआरसीटीसी का 'दक्षिण भारत यात्रा' पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। भारत गौरव ट्रेन से तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC South India Tour Package
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

IRCTC South India Tour Package: अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का नया 'दक्षिण भारत यात्रा' पैकेज एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए संचालित यह यात्रा 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक चलेगी। कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है।


इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग

यह विशेष ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी। रास्ते में मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और ललितपुर स्टेशनों से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।


तिरुपति में दो रात ठहराव

यात्रा का पहला पड़ाव रेनिगुंटा होगा, जहां से यात्रियों को सड़क मार्ग से तिरुपति ले जाया जाएगा। यहां दो रात ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, तिरुमला दर्शन की व्यवस्था यात्रियों को स्वयं करनी होगी। इसके अलावा श्री कालहस्ती मंदिर और पद्मावती मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।


रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी का भी दर्शन

इसके बाद यात्रा रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। यदि किसी कारणवश ट्रेन रामेश्वरम स्टेशन तक नहीं पहुंच पाती है, तो यात्रियों को कुदालनगर या मनामदुरई स्टेशन से सड़क मार्ग के जरिए रामेश्वरम ले जाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन करेंगे। यात्रा के अगले चरण में कन्याकुमारी पहुंचकर विवेकानंद रॉक मेमोरियल सहित प्रमुख स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।


श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

यात्रा के अंतिम धार्मिक पड़ाव में ट्रेन मार्कापुर रोड पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को बस के जरिए श्रीशैलम ले जाया जाएगा, जहां मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के बाद वापसी यात्रा शुरू होगी और ट्रेन 11 अगस्त 2026 को वापस गोरखपुर पहुंचेगी।


कितना होगा किराया और क्या-क्या मिलेगा

इस पैकेज की शुरुआती कीमत 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति है, जो स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी के लिए निर्धारित की गई है। वहीं, 3AC स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 39,100 रुपये और 2AC कंफर्ट श्रेणी का किराया 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति है। बच्चों के लिए अलग किराया तय किया गया है। यदि कोई यात्री सिंगल बुकिंग कराता है, तो उसे डबल या ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर दूसरे यात्री के साथ कमरा साझा करना होगा।


पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

इस टूर पैकेज में भारत गौरव ट्रेन से यात्रा, श्रेणी के अनुसार होटल में ठहरने की सुविधा, वॉश एंड चेंज, सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर एस्कॉर्ट और पूरे सफर के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा सभी लागू टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता