ब्रेकिंग
ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन

होली में फोन को पानी और रंगों से बचाना है तो इन तरीकों को अपनाएं, आपका फोन रहेगा सुरक्षित

PATNA : रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी उत्सुक है. घर परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट पकवान और रंग खेलने का अलग ही आनंद है. ऐसे में जाहिर है कि आप कुछ यादों को सहेजना चाह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी उत्सुक है. घर परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट पकवान और रंग खेलने का अलग ही आनंद है. ऐसे में जाहिर है कि आप कुछ यादों को सहेजना चाहेंगे, पर कहीं इस चक्कर में आप अपने महंगे फोन को पानी और रंग से ख़राब न कर बैठें. आइये जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचा सकते हैं.


1. रंग खेलते वक्त आप ब्लूटूथ इयरफोन का उपयोग कर सकते है. ब्लूटूथ इयरफोन यूज़ करने की वजह से आपको बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप इसके लिए सस्ते ब्लूटूथ इयरफोन खरीद सकते है.

2. फोन के खुले हिस्सों को टेप से कवर कर दें. ऐसा करने से फ़ोन के अंदर रंग या पानी घुसने की संभावना कम हो जायेगी.

3. यदि फ़ोन पानी में गिर जाये तो उसे तुरंत निकाल कर पोंछ लें और कच्चे चावल के डब्बे में डलकर 24  घंटे के लिए रख दें. ध्यान रहे ऐसा करने से पहले सिम कार्ड और बाकी चीजें निकाल लें चावल फ़ोन की  नमी सूख जाएगा.

4. फोन को लेमिनेट करा लें. पानी से बचाने के लिए आप फोन को लेमिनेट करा सकते हैं, फोन का लुक थोड़ा खराब लगेगा पर आपका कीमती फोन बच जायेगा.

5. बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन स्प्रे मिलते है जिनका इस्तेमाल आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं. इनके फोन के स्क्रीन को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता.

6. सिलिका जेल की कुछ पुड़िया इक्कठा कर एक पाउच में रखें साथ ही अपने फ़ोन को भी उस में डाल दे. सिलिका जेल फोन  में मौजूद नमी को सोख लेगा.