ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

लॉकडाउन में घर बैठे 12 लोगों को एक साथ कर सकते हैं वीडियो कॉलिंग, ऐसे लें लाभ

DESK : Coronavirus ने अभी देश और दुनिया में ऐसा उत्पात मचाया है जिसकी दुनिया ने कभी कल्पना नहीं की होगी. दुनिया भर के देशों में इस वायरस से अपने देशवासियों को बचने के लि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : Coronavirus  ने अभी देश और दुनिया में ऐसा उत्पात मचाया है जिसकी दुनिया ने कभी कल्पना नहीं की होगी. दुनिया भर के देशों में इस वायरस से अपने देशवासियों को बचने के लिए लॉक डाउन का आदेश दिया है. भारत ने भी 21 दिन के लिए लॉक डाउन किया है. ऐसे में लोग घरों में कैद है, उनके पास करने को कुछ खास नहीं है. बहुत से लोग ऐसी स्थिति में अपनों से जुड़े रहने के लिए वीडियो कॉल का सहारा ले रहे है.

गूगल ने अपने कॉलिंग ऐप Google Duo में भी इसे देख कर एक बड़ा बदलाव किया है. अब आप एक साथ 12 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते है. पहले इसके जरिए हम एक बार में 8 लोगों से बात कर सकते थे. अभी ज्यादातर कंपनिया अपने कर्मियों को घर से काम करने को कहा है ऐसे में एप में किया गया बदलाव उनके लिए भी फायदेमंद रहेगा.   

सनाज अहारी, गूगल के प्रोडक्ट एंड डिजाइन के सीनियर डायरेक्टर ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर ट्वीट कर, उन्होंने कहा है कि इस क्रिटिकल टाइम में Duo पर ग्रुप कॉलिंग में पार्टिसिपेंट्स को 8 से बढ़ा कर 12 किया जा रहा है.

गौरतलब है कि इसके लिए आप को Duo एप को अपडेट करने की कोई जरुरत नहीं है. Google  Duo ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही स्मार्टफोन्स में यूज किया जा सकता है. यदि आपके फ़ोन में ये एप नहीं है तो आप इसे ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.