ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार के गांव में हेलीकॉप्टर से निकली बारात: रेलवे इंजीनियर ने शादी में शौक पूरा किया, DM की मंजूरी बाद उड़ा उड़नखटोला

BUXAR: बिहार के एक गांव से लड़का अपनी शादी करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकला. रेलवे इंजीनियर लड़के ने अपनी शादी में शौक पूरा करने के लिए कई सालों की जमा पूंजी लगा दी. दियारा इला

बिहार के गांव में हेलीकॉप्टर से निकली बारात: रेलवे इंजीनियर ने शादी में शौक पूरा किया, DM की मंजूरी बाद उड़ा उड़नखटोला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BUXAR: बिहार के एक गांव से लड़का अपनी शादी करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकला. रेलवे इंजीनियर लड़के ने अपनी शादी में शौक पूरा करने के लिए कई सालों की जमा पूंजी लगा दी. दियारा इलाके के गांव में जब दुल्हे को लेकर हैलीकॉप्टर उडा तो उसे देखने के लिए कई गावों के लोग इकट्ठा हो गये. हालांकि दुल्हे को अपना शौक पूरा करने के लिए न सिर्फ मोटा पैसा खर्च करना पड़ा बल्कि प्रशासन से मंजूरी के लिए भी काफी पापड़ बेलना पड़ा।


बक्सर में रेलवे इंजीनियर का शौक

ये वाकया बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है. दियारा के इलाके में ये गांव हैं. इस गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के इलाके में पहली दफे हेलीकॉप्टर आया था. वह भी दुल्हे को ले जाने के लिए. लिहाजा इलाके में पहली बार हेलीकॉप्टर से बारात के नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बारात निकलने से पहले हेलीकॉप्टर के साथ साथ दुल्हे के साथ सेल्फी लेने वालों का भी तांता लगा रहा.


बक्सर से भोजपुर गयी बारात

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले आने का शौक परसिया गांव के सुरेंद्र नाथ तिवारी के बेटे राजू तिवारी की थी. बुधवार को राजू की शादी थी. राजू तिवारी रेलवे में इंजीनियर हैं औऱ फिलहाल आंध्र प्रदेश में तैनात हैं. उनकी शादी भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव निवासी स्व. वीरेंद्र कुमार चौबे और इंदु देवी की बेटी कृपा कुमारी से होनी है. राजू ने काफी पहले से ये ठान रखा था कि वे हेलीकॉप्टर से ही शादी करने जायेंगे. उन्होंने इस शौक को पूरा किया. 


मोटा पैसा और प्रशासन की मंजूरी

राजू तिवारी ने अपनी शादी के लिए 8 लाख रुपए देकर हेलिकॉप्टर को बुक कराया. राजू ने बताया कि नौकरी शुरू करने के साथ ही उन्होंने हेलीकॉप्टर के लिए पैसे बचाने शुरू कर दिये थे. लेकिन बात सिर्फ पैसे की नहीं थी. उन्होंने जब ससुराल जाने के लिए जब हवाई मार्ग को चुना तो हेलीकॉप्टर कंपनी ने बताया कि उड़ान के लिए स्थानीय प्रशासन की मंजूरी भी लेनी पडेगी. इसके बाद दुल्हे राजू तिवारी ने बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर के पास आवेदन दिया. जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर उडाने की मंजूरी दे दी और तब जाकर गांव में हेलीकॉप्टर ने लैंड किया. राजू अपने दो परिजनों के साथ हेलीकॉप्टर से शादी करने के लिए उड़े.


राजू तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों को लग रहा होगा कि दहेज में पैसे लेकर हेलीकॉप्टर उड़ाया गया है लेकिन उन्होंने अपनी पूरी कमाई शौक पूरा करने में लगायी है. दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ भी वे लोगों को सीख दे रहे हैं. लोगों को ये समझना चाहिये कि शादी-ब्याह में अपने शौक पूरे करने हैं तो अपना पैसा खर्च करें. लड़की के परिजनों से पैसे मांगना घोर अपराध है. 


बिहार के गांव में हेलीकॉप्टर से निकली बारात: रेलवे इंजीनियर ने शादी में शौक पूरा किया, DM की मंजूरी बाद उड़ा उड़नखटोला

टैग्स
बिहार के गांव में हेलीकॉप्टर से निकली बारात: रेलवे इं… | FirstBihar