ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

जानिए बेली फैट कम करने के आसान उपाय

DESK : भागदौड़ भरी डेली लाइफ में अपने लिए लोगों के पास समय ही नहीं होता. ऐसे में खान पान और सेहत का धयान रख पाना बहुत ही मुश्किल जाता है.जिसके कारण तरह तरह की बीमारियां होती हैं. ऐसे म

FirstBihar
Admin
4 मिनट
DESK : भागदौड़ भरी डेली लाइफ में अपने लिए लोगों के पास समय ही नहीं होता. ऐसे में खान पान और सेहत का धयान रख पाना बहुत ही मुश्किल जाता है.जिसके कारण तरह तरह की बीमारियां होती हैं. ऐसे में हमारे शरीर की सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है.हर उम्र के लोग इस मोटापे की बीमारी से ग्रसित है.इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारी जीवनशैली और खान-पान.यह न सिर्फ दिखने में खराब लगता है बल्कि इसके कारण थायराइड, बीपी और शुगर जैसी कई बीमारियां भी होती हैं. आज हम जानेंगे कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं. पेट पर चर्बी जमा होने के कारण पेट की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते है लेकिन अभी के दौर में सबसे बड़ा कारण है जानलेवा केमिकलस से बना कोल्डड्रिंक्स और फ़ास्ट फ़ूड. अगर हम अन्य तौर से देखे तो इसके और भी कई कारण होते है इसके प्रमुख कारण है-आनुवंशिक ,कमज़ोर पाचन तंत्र,तनाव,हार्मोन में बदलाव.   क्या खाना चाहिए और क्या नहीं :- सुबह उठते ही- सुबह उठने के बाद करीब दो गिलास गुनगुना पानी पीये...ताकि आपका पेट साफ हो जाए। शौच से निवृत होने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। जिन्हें शुगर है, वो नींबू पानी में चीनी न मिलाएं और जिन्हें उच्च रक्तचाप है, वो बिना नमक के पिएं। वैज्ञानिक शोध में साबित हुआ है कि नींबू पानी पीने से वज़न कम होता है. नाश्ते से पहले- नाश्ता करने से 15 मिनट पहले करीब 5.6 बादाम खाएं। इन बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छिलके उतारकर खाएं। बादाम खाने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम में फाइबर होता हैए जो भूख को मिटाता है। नाश्ता- कम फैट वाले दही के साथ दो चपाती खा सकते हैं। इसकी जगह दो ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं, जिस पर बादाम वाला बटर लगा सकते हैं। इनकी जगह एक कटोरी ओट्स भी खा सकते हैं। दो घंटे बाद- अगर आप सुबह समय पर नाश्ता कर लेते हैं, तो 11 बजे के आसपास कोई भी फल खा सकते हैं या फिर विभिन्न फलों की सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। दोपहर का खाना- खाने से पहले सब्ज़ियों की सलाद ज़रूर खाएं। सलाद खाने से शरीर को अतिरिक्त फाइबर मिलता है। इसके बाद एक या दो रोटी और साथ में मिक्स सब्जी व उबली दाल ले सकते हैं। अगर नॉन वेज खाते हैं, तो मछली का एक टुकड़ा ले सकते हैं। कोशिश करें कि खाना एक बजे तक खा लें। शाम को- डिनर से पहले शाम करीब पांच बजे एक फल या फिर एक गिलास बिना क्रीम वाला दूध पी सकते हैं। इनके अलावाए ग्रीन-टी या फिर नारियल पानी भी पी सकते हैं। रात का खाना- डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए और आठ बजे तक कर लेना चाहिए। डिनर में बिना बटर के वेज या फिर चिकन सूप ले सकते हैं। इसके बाद सब्जी के साथ एक या दो रोटी ले सकते हैं।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता