ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

चमत्कार ! लोगों के अकाउंट में अपने आप आ रहे धड़ाधड़ रुपये, किसी को 7 हजार तो किसी को मिले पूरे 1 लाख

DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. लोगों के बैंक अकाउंट में अपने आप धड़ाधड़ रुपये आ रहे हैं. किसी व्यक्ति को 7 तो किसी व्यक्ति को 10 हजार रुपये अपने आप खाते में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. लोगों के बैंक अकाउंट में अपने आप धड़ाधड़ रुपये आ रहे हैं. किसी व्यक्ति को 7 तो किसी व्यक्ति को 10 हजार रुपये अपने आप खाते में जमा हो गए. इतना ही नहीं किसी-किसी के खाते में तो 1 लाख रुपये जमा हो गए. पैसे कहां से, कब और कैसे आये, ये भी किसी को नहीं मालूम है.


मामला पश्चिम बंगाल जिले का है. जहां छिटमहल इलाके में रहने वाले लोगों के बैंक अकाउंट में धड़ाधड़ हजारों रूपये आ रहे हैं. दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के नयारहाट इलाके के छिटमहल समझौते से भारत भूखड में आएं कुछ निवासियों के खाते में ये पैसे आ रहे हैं. किसी के खाते में सात हजार, किसी को 50 हजार तो किसी को एक लाख रूपये आ रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय बैंक और सीएसपी काउंटर पर काफी भीड़ देखी जा रही है.


उपभोक्ता छमिर उद्दीन ने बताया कि मुझे पता नहीं था कि मेरे एकाउंट में कितना पैसा आया है. जांच के लिए बैंक के अधिकारी जब घर आये तो पता चला कि मेरे एकाउंट में 65 हजार रुपये आये हैं. आखिर इतना पैसा कैसे आया, यह हम नहीं जानते हैं. नयारहाट ग्राम पंचायत सदस्य हामिदुल हक ने बताया कि अनेक लोगों के एकाउंट में पैसे आ रहें है, इस विषय में ग्राम पंचायत प्रधान को सूचित किया गया है. इसके पीछे कोई रैकेट है या नहीं, इसका संदेह है.


पंचायत प्रधान मुमताज बेगम ने बताया कि इस संबंध में स्टेट बैंक के कुरशाहाट शाखा के अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है. दूसरी ओर साहेबगंज थाना पुलिस के अधिकारी सौमाल्य आइच इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.