ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

लॉकडाउन में लैपटॉप और फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में हो रही है प्रॉबलम, ऐसे रखें ख्याल

DESK : हम सभी लॉक डाउन की वजह से घरों में कैद हैं. बच्चों को ना स्कूल जाने की टेंशन ना ही बड़ों को ऑफिस जाने की चिंता. किसी के पास वक्त की कोई कमी नहीं है. ऐसे में कुछ लोग अपना समय मोबाइल या लैपटॉप

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : हम सभी लॉक डाउन की वजह से घरों में कैद हैं. बच्चों को ना स्कूल जाने की टेंशन ना ही बड़ों को ऑफिस जाने की चिंता. किसी के पास वक्त की कोई कमी नहीं है. ऐसे में कुछ लोग अपना समय मोबाइल या लैपटॉप पर मूवी देख कर काट रहे हैं तो कुछ गेम खेल कर. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वर्क फ्रॉम होम के तहत काम करना पड़ रहा है वहीं कुछ बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज अटेंड करनी पड़ रही है. देखा जाये तो बच्चे हों या बड़े सभी के डेली रूटीन में स्क्रीन टाइम पहले की अपेक्षा बढ़ गई है. इस वजह से लोगों में आंखों की समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, जिनमें आंखों से पानी निकलना, आंखें लाल होना, आंखों में सूजन होना, सिरदर्द होना प्रमुख हैं. अगर आप को भी ऐसी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है तो नीचे दिए गए कुछ सुझावों को अपना कर आप इन परेशनियों से छुटकारा पा सकते हैं. 

•    अपने डिवाइस की ब्राइटनेस को सामान्य रखें. ब्राइटनेस को नाहीं एकदम कम रखना चाहिए नाहीं बहुत ज्यादा. दोनों स्थिति में हमारी आंखों बार बुरा प्रभाव पड़ता है.

•    यदि आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं तो इस तरह बैठें की आपकी डिवाइस से आपकी आंखों की दूरी कम से कम 50 सेमी. की हो. साथ ही अपने लैपटॉप को आंखों के समानांतर रखें ताकि आप सीधे बैठ कर काम कर सकें नहीं तो पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है.

•    अगर आपकी आंखों को स्क्रीन की चमक अथवा तेज रोशनी से तकलीफ होती है तो आप चश्मे का यूज करें.

•    हमेशा कुछ समय के अंतराल पर अपने आंखें बंद कर उन्हें थोड़ा आराम दें. स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीजों को 20 सेकेंड तक देंखे.

•    अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 युक्त चीजों का सेवन करते रहें. इनमें अखरोट, अलसी, मछली और साइट्रस फ्रूट्स आटे हैं.

•    आप अपने पलकों को नियमित अंतराल पर झपकाते रहें. इससे आंखों पर दवाब कम पड़ेगा. ऐसा नहीं करने से आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो जाती है. 

•    जब आप लंबे वक्त तक कंप्यूटर पर काम करते है तो आंखों में भारीपन महसूस होने लगती है ऐसे में मुंह में पानी भर कर आंखों पर ठंडे पानी के छिटे देने से बहुत आराम मिलता है.

•    आंखों की देखभाल के लिए आंखों का व्यायाम बहुत अच्छा होता है. आंखों के व्यायाम के लिए प्रतिदिन कुछ समय के लिए अपनी आंखों को बंद कर अपने आंखों के कोनों और  माथे पर ध्यान केन्द्रित करें. इससे आपको आराम महसूस होगा.