ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

YBN यूनिवर्सिटी में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, 13 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

RANCHI: YBN यूनिवर्सिटी नामकुम में संचालित किए जा रहे डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में केंद्र पर पर्याप्त सुविधा मौजूद नहीं रहने और कॉलेज कर्मियों द्वारा छात्रों के साथ अभद

YBN यूनिवर्सिटी में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, 13 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: YBN यूनिवर्सिटी नामकुम में संचालित किए जा रहे डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में केंद्र पर पर्याप्त सुविधा मौजूद नहीं रहने और कॉलेज कर्मियों द्वारा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर परीक्षार्थियों ने बुधवार को परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया  था और तोड़फोड़ की थी। इस दौरान करीब 2 घंटे तक अफरा-तफरी मच रही। इस मामल में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया है।  


बुधवार को वाईबीएन यूनिवर्सिटी नामकुम में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा आयोजित की गयी थी। प्रथम पाली में सत्र 2020-2022 और द्वितीय पाली में 2019-2021 सत्र की परीक्षा में राज्यभर के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। तभी अचानक परीक्षा केंद्र पर हंगामा होने लगा। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी की गयी। 


छात्रों का आरोप था कि प्रथम पाली में आईबीएन के कर्मचारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर छात्रों को पर्याप्त सुविधा नहीं दी गई। यही नहीं सभी छात्रों को समय पर परीक्षा हॉल में भी प्रवेश नहीं कराया गया। जिससे छात्र काफी नाराज हो गए। ठीक ऐसी ही स्थिति द्वितीय पाली में भी देखने को मिली थी। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा केंद्र पर वाईबीन यूनिवर्सिटी के छात्रों को एक विशेष कमरे में बिठाकर परीक्षा लिया जा रहा था और उन्हें कदाचार करने की खुली छूट मिली हुई थी। 


लेकिन अन्य जगहों के छात्रों को अलग-अलग कमरों में बैठा कर परीक्षा लिया जा रहा था और उनके साथ सख्ती बरती जा रही थी। जिससे नाराज होकर द्वितीय पाली के विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान ही जमकर हंगामा मचाया और यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की थी। छात्रों के हंगामे को देखते हुए तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया गया और फिर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर भगाया था। इस दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग की भी बात छात्र कर रहे थे। आज इसी मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

टैग्स