ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मास्टर साहब की गंदी हरकत आई सामने, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो

RANCHI: ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सरकारी शिक्षकों का ग्रुप बना है, लेकिन उस ग्रुप में दो शिक्षकों ने अश्लील वीडियो डाल दिया. जिसके बाद अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सरकारी शिक्षकों का ग्रुप बना है, लेकिन उस ग्रुप में दो शिक्षकों ने अश्लील वीडियो डाल दिया. जिसके बाद अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है.

बताया जा रहा है कि अश्लील वीडियो बच्चों तक पहुंचने से पहले ही  यह मामला पकड़ में आ गया. ऐसा कारनामा करने वाले शिक्षक आरोपी बीआरपी प्रभु कुमार पासवान लातेहार जिले के महुआडांड़ का प्रखंड साधन सेवी है.  दूसरे शिक्षक कार्तिक कुमार कुशवाहा गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय करजीओ और इंद्रजीत सिंह चास के राजकीय मध्य विद्यालय ओलागाढ़ा का सीआरपी है. 

होगी कड़ी कार्रवाई

इसके बारे में जब अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया. दोनों शिक्षकों के पास कई कॉल आने लगे. जिसके बाद दोनों ने दोनों ग्रुप से वीडियो डिलिट किया. लेकिन इससे वह बचने वाले नहीं है. लातेहार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी है. दोषी शिक्षक पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षकों का कई ग्रुप बना हुआ है. उसमें छात्रों को भी जोड़ा गया है.

टैग्स