ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

वाहनों में नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

RANCHI: हाईकोर्ट ने सरकारी और निजी वाहनों पर नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सरकार को नेम प्लेट और बोर्ड लगाने वालों के अधिकृत

वाहनों में नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: हाईकोर्ट ने सरकारी और निजी वाहनों पर नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सरकार को नेम प्लेट और  बोर्ड लगाने वालों के अधिकृत और अनधिकृत लोगों के लिए जारी अधिसूचना के तहत कार्रवाई करने को कहा है. 


बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि नियमित अभियान जारी रखने से लोग जागरूक भी होंगे. इसके साथ ही अदालत ने याचिका निष्पादित कर दी. इस मामले में गजाला तनवीर ने जनहित याचिका दायर की थी. प्रार्थी की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता फैसल अल्लान ने कोर्ट को बताया कि सरकारी और निजी वाहनों में नाम और पद का बोर्ड लगाकर जन प्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग चलते हैं. जो MV एक्ट के प्रावाधानों का उल्लंघन है. लेकिन ऐसे वाहनों के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.


वही इसको लेकर सरकार की ओर से बताया गया कि अनधिकृत नेम प्लेट लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. 31 मार्च तक सरकार ने 2398 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है. जिसमें 35 सरकारी और 2363 निजी वाहन है. इन वाहनों से कुल 11,99,000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया है.

टैग्स