ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने 17 को बेंगुलरु जाएंगे हेमंत, सोनिया के डिनर में भी होंगे शामिल

RANCHI : लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। विपक्षी दलों के तरफ से पहले चरण की बैठक पटना में करने के बाद 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरे

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने 17 को बेंगुलरु जाएंगे हेमंत, सोनिया के डिनर में भी होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।  विपक्षी दलों के तरफ से पहले चरण की बैठक पटना में करने के बाद 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरे चरण की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 17 जुलाई को रवाना होने वाला है। इस बैठक में शामिल होने को लेकर 24 दलों को निमंत्रण भेजा गया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 की बड़ी लड़ाई को लेकर विपक्षी दलों की रणनीतिक मोर्चाबंदी शुरू हो गयी है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा समान विचारधारा वाले दलों को अपने खेमे में करने की कवायद दोनों ओर से की जा रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष का साझा गठबंधन बनाने की कोशिशें तेज हो गयी है। समान विचारधारा वाले दल एकजुट करने के लिए पटना में हुई 23 जून की बैठक के बाद अब 18 जुलाई को बेंगुलरु में बैठक होनेवाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी न्योता मिला है। 


वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस बैठक में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की डिनर डिप्लोमेसी का भी हेमंत सोरेन हिस्सा बनेंगे। झामुमो नेता ने कहा कि- झामुमो को उम्मीद है कि बेंगुलरू की बैठक में जहां भाजपा के खिलाफ बन रही मजबूत मोर्चा एक स्वरूप लेता दिखेगा। वहीं इस गठबंधन के संयोजक की भी घोषणा हो जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर 23 जून को पटना में हुई 15 दलों के 27 नेताओं की बैठक में भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। ऐसे में अब 18 जुलाई की होने वाली दूसरे चरण की बैठक से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगुलरू चले जायेंग।