ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

विधायक कैश कांड: ED ने रांची के अरगोड़ा थानाध्यक्ष को भेजा समन, 23 फरवरी को पेश होने आदेश

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी को एक बार फिर समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार विधायक कैश कांड मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को 23 फरवरी को स

विधायक कैश कांड: ED ने रांची के अरगोड़ा थानाध्यक्ष को भेजा समन, 23 फरवरी को पेश होने आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी को एक बार फिर समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार विधायक कैश कांड मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को 23 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होने का समन जारी किया गया है।


फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि थाना प्रभारी ने ईडी के सामने पेश होने की कोई नई तारीख मांगी है या नहीं लेकिन ईडी सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, उन्हे ईडी ने एक बार फिर समन जारी किया है। 31 जुलाई 2022 को कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने जीरो एफआईआर दर्ज कराकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर आरोप लगाया था कि उन्हें राज्य में चल रही सरकार को गिराने के लिए 10 करोड़ रूपये की पेशकश विधायक की ओर से की गई है। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्व सरमा से भी मुलाकात कराकर सरकार गिराने की साजिश को कामयाब करने की बात अनूप सिंह ने अपने एफआईआर में किया था।


जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और विधायक राजेश कच्छप को 30 जुलाई को बंगाल पुलिस ने 49 लाख रूपये कैश के साथ बंगाल से गिरफ्तार किया था, इसके अगले ही दिन कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में ईडी अनूप सिंह के अलावा आरोपी विधायक इरफान असांरी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

टैग्स