ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

VC के जरिये PM मोदी ने 70 हजार नवनियुक्त कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, रांची में आयोजित रोजगार मेले में 151 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70 हजार नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। रांची में आयोजित रोजगार मेले में सरकारी विभागों और

VC के जरिये PM मोदी ने 70 हजार नवनियुक्त कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, रांची में आयोजित रोजगार मेले में 151 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70 हजार नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। रांची में आयोजित रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 151 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे।


बता दें कि आज एक साथ देशभर के 43 केंद्रों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस छठी श्रृंखला में नवनियुक्त सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने कर हाथों नवनियुक्त 151 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया।


देशभर से हुई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों के लिए हैं।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीपक प्रकाश, सांसद, राज्यसभा, झारखंड, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक, रांची विधानसभा, समरी लाल, विधायक, कांके विधानसभा, सुधीर श्याम, आर्थिक सलाहकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार, मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड मौजूद थे। 


वही रणवीर सिंह, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड और संजीव कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल मौजूद थे। वही मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति-झारखंड, भरत लाल पुनिया, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया भी मौजूद रहे।


टैग्स