ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

वकील के घर खिड़की तोड़ घुसे चोर, पहले की पिटाई उसके बाद जेवरात पर भी किया हाथ साफ

SIMDEGA: सिमडेगा में अपराधियों के हौसले बढते जा रहे हैं। अज्ञात अपराधियों ने सिमडेगा के वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद के घर में घुसकर मारपीट और लुटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया

वकील के घर खिड़की तोड़ घुसे चोर, पहले की पिटाई उसके बाद जेवरात पर भी किया हाथ साफ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SIMDEGA: सिमडेगा में अपराधियों के हौसले बढते जा रहे हैं। अज्ञात अपराधियों ने सिमडेगा के वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद के घर में घुसकर मारपीट और लुटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है घर का ग्रील तोड़कर चार नकाबपोश अपराधी अंदर घुसे और सोए हुए वकील और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए वकील के सिर पर लोहे की रड से प्रहार कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


बता दें शहरी क्षेत्र के खैरनटोली में एनएच 143 के किनारे रहने वाले जिले के वरिष्ठ वकील समीर अहमद के घर का ग्रील तोड़कर चार नकाबपोश अपराधी अंदर घुसते हैं और सोए हुए अधिवक्ता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए वकील के सिर पर लोहे की रड से प्रहार कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। 


इसके बाद अपराधी बड़े आराम से उनके घर के अलमीरा से 85 हजार रूपए नगद और जेवरात आदि लेकर खुन से लथपथ अधिवक्ता और उनकी पत्नी को छोड़कर भाग जाते हैं। घटना के बाद अधिवक्ता और उनकी पत्नी को उनके परिजन सदर अस्पताल लेकर आए। जहां सूचना मिलने पर सदर पुलिस भी अहले सुबह पंहुची। पुलिस घायल अधिवक्ता का बयान लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


 इधर अधिवक्ता की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि पुलिस की लगातार गश्ती के बाद भी नकाबपोश कैसे घर घुसे। घर के अंदर भी अब लोग कैसे सुरक्षित रहें।

टैग्स