ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

UP की सिमरन को झारखंड के अजय से फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमी संग हुई बनारस से फरार

RANCHI: इन दिनों युवा के दिलों की धड़कन बन गयी है सोशल मीडिया. वो कुछ भी करने तैयार हो जाते हैं. बस एक बार किसी से प्यार हो जाए तो उसके सामने दुनिया का हर धर्म फीका पड़ जाता ह

UP की सिमरन को झारखंड के अजय से फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमी संग हुई बनारस से फरार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: इन दिनों युवा के दिलों की धड़कन बन गयी है सोशल मीडिया. वो कुछ भी करने तैयार हो जाते हैं.  बस एक बार किसी से प्यार हो जाए तो उसके सामने दुनिया का हर धर्म फीका पड़ जाता है. आपको बता दे ऐसा ही एक मामला झारखंड के साहिबगंज में देखने को मिला है. यहां साहिबगंज कोर्ट में पहुंची लड़की के सामने पिता, उसका भाई और उसके अन्य परिवार वालें गिड़गिड़ाता रहे, लेकिन लड़की ने किसी की भी एक न सुनी.


इस दौरान युवती बार-बार  कहती रही कि प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं, साथ जिएंगे, साथ मरेंगे. और युवती ने कहा कि उसने विजय से प्यार किया है, उसके साथ शादी की है और उसी के साथ जिंदगी भी गुजारेगी. वहीं लड़की पिता और भाई लड़की को को वापस चलने की मिन्नतें करते रहे लेकिन बेटी अपने प्रेमी के प्यार के आगे टूटी नहीं. 


बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बनारस कोतवाली नाकी घाट, थाना जैतपुरा निवासी मो. फारुख की बेटी सिमरन बीते 10 फरवरी को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, उसके बाद वह घर वापस नहीं आई. काफी खोजने के बाद जब सिमरन का कोई पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत जैतपुरा थाना में की. मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन की गई तो पता लगा कि सिमरन झारखंड के साहिबगंज में हाट परिसर निवासी राम किशन दास के पुत्र विजय कुमार दास नामक एक युवक के साथ है. जिसकी सूचना इलाके के जीरवा बाड़ी ओपी पुलिस को दी गई. जिसके बाद यूपी पुलिस SI जितेंद्र कुमार मौर्या की अगुवाई में सोमवार की सुबह साहिबगंज पहुंची.


सोमवार की सुबह यूपी पुलिस साहिबगंज हाट परिसर के समीप छापेमारी की और विजय कुमार दास और सिमरन को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें साहिबगंज कोर्ट में ले गए. कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए सिमरन ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से यहां आई है. उसने विजय से प्यार किया है, उनसे शादी कर ली है और उसी के साथ रहना चाहती है. कोर्ट के समक्ष बयान कलम बात कराने के बाद दोनों प्रेमी युगल को आगे की कार्रवाई के लिए जिरवा बाड़ी यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

टैग्स