ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

उड़ती फ्लाइट में लड़की पीने लगी सिगरेट, इंस्टाग्राम रील के लिए 180 यात्रियों की दांव पर लगा दी जान

RANCHI : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लड़की को अलग ही मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह लड़की इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांच

उड़ती फ्लाइट में लड़की पीने लगी सिगरेट, इंस्टाग्राम रील के लिए 180 यात्रियों की दांव पर लगा दी जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लड़की को अलग ही मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह लड़की इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में सिगरेट पीते मिली। जिसके बाद लड़की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस लड़की का नाम ऐश्वर्या बताया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या फ्लाइट के टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी। इस दौरान वह इंस्ट्राग्राम रील वीडियो भी बना रही थी। वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। जिसके बाद विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई। क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि,विमान दरवाजे को बाहर से भी खोलने का बटन के जरिए जब क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने हड़बड़ा कर सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी, इससे पहले क्रू मेंबर ने टिशू पेपर के के जरिये सिगरेट और माचिस की तिल्ली को लेकर सुरक्षित रख लिया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करते ही इंडिगो एयरलाइंस रांची के मैनेजर मोहित आहूजा को इस घटना की जानकारी दी।


वहीं, विमान के लैंड करते ही क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए और मामले की जानकारी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को दी। जिसके बाद  थाना में इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर ऐश्वर्या के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। मोहित आहूजा ने बताया कि फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। इस घटना से हवा में उड़ रहे विमान में इस तरह की हरकत से यात्रियों सहित विमान में सवार क्रु मेंबर और चालक सभी के जान को खतरा था। 


इधर, जब इसको लेकर ऐश्वर्या से थाना में महिला पदाधिकारी ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुंबई बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने गई थी और उससे मिलकर इंडिगो के फ्लाइट से रांची लौट रही थी। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर विमान में सवार हुई थी। टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीकर वीडियो बना रही थी। वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और प्रसिद्धि मिलती।