ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर, 1.45 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्टवायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकारबिहार में तीन साल की मासूम की हत्या से सनसनी, भूसे से मिला सड़ा-गला शवNEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलानNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों ने किया भारी बवाल, टिकट काउंटर में की जमकर तोड़फोड़

GIRIDIH: गिरीडीह में रेलवे द्वारा ट्रेन को रद्द किए जाने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए रेल यात्रियो ने टिकट काउंटर में जमकर तोड़फोड़ की और काउंटर के शीशे को तोड़ द

ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों ने किया भारी बवाल, टिकट काउंटर में की जमकर तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: गिरीडीह में रेलवे द्वारा ट्रेन को रद्द किए जाने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए रेल यात्रियो ने टिकट काउंटर में जमकर तोड़फोड़ की और काउंटर के शीशे को तोड़ दिया। इस दौरान एक रेलकर्मी के घायल होने की भी खबर है। 


बताया जा रहा है कि गिरीडीह केफूलजोरी में पैसेंजरट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया था। मृतक के परिजनों के आने के बाद ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया। इस दौरान कई घंटे का वक्त बीत चुका था। जिसके बाद रेलवे ने सवारी गाड़ी को कैंसिल करने की घोषणा कर दी।


ट्रेन के कैंसिल किए जाने की बात जैसे ही रेल यात्रियों को मिली उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे यात्रियों की सब्र की सीमा टूट गई और गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने टिकट काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया। यात्री टिकट का पूरा का पूरा पैसा वापस करने की मांग पर अड़े थे।


रेलवे के प्रावधानों के मुताबिक ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का 70 प्रतिशत राशि ही यात्रियों को वापस किया जा सकता है लेकिन लोग पूरा पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर एक युवक ने टिकट काउंटर का शीशा तोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से काउंटर के अंदर बैठा रेलकर्मी घायल हो गया। बाद में किसी तरह से हालात को काबू में किया गया।

टैग्स

संबंधित खबरें