ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर और 3 बच्चों की मौत, 8 बच्चे घायल

ठंड को देखते हुए झारखंड में सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। लेकिन गुडविल मिशन स्कूल ने सरकारी निर्देश का पालन नहीं किया और स्कूल को खुला रखा। जब ऑटो पर सवार होकर 11 बच्चे स्कूल जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

JHARKHAND NEWS
रामगढ़ में दर्दनाक हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND के रामगढ़ स्थित गोला थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत हो गयी है। मृतकों में एक ऑटो का ड्राइवर और 3 स्कूली बच्चे शामिल हैं। जबकि 8 स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायल बच्चों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुडविल मिशन स्कूल के बच्चे ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी गोला थाना के तिरला चौक के पास एक आलू से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। जिसके कारण ऑटो पर सवार बच्चे ट्रक के नीचे दब गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो से बच्चों को बाहर निकाला।


 ट्रक से दबने के कारण तीन स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी वही ऑटो के ड्राइवर की भी जान चली गयी। मृत तीनों बच्चों की उम्र 5 से 8 साल बतायी जा रही है। वही ऑटो से निकाले गये 8 स्कूली बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर उतरकर यातायात को बाधित कर दिया है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। बता दें कि ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था लेकिन गोला के गुडविल मिशन स्कूल ने सरकार की आदेश की अवहेलना करते हुए स्कूल को खुला रखा। 


बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए जा रहे थे तभी ट्रक यह भीषण हादसा हो गया और स्कूल के तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 8 बच्चे जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आक्रोशित लोग इस पूरी घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकारी आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रबंधक पर क्या कार्रवाई होती है? 

टैग्स