ब्रेकिंग
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिशजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिशजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक

टेंडर कमीशन घोटालाः मंत्री आलमगीर आलम को मिलता था 1.50% कमीशन, ED के हाथ लगे दस्तावेज में इस बात का जिक्र, लिस्ट में कई और लोगों का भी नाम

RANCHI: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के घर से ईडी ने छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद किया था। जिसमें मंत्री आलमगीर के अलावे कई और लोगों को क

टेंडर कमीशन घोटालाः मंत्री आलमगीर आलम को मिलता था 1.50% कमीशन, ED के हाथ लगे दस्तावेज में इस बात का जिक्र, लिस्ट में  कई और लोगों का भी नाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के घर से ईडी ने छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज बरामद किया था। जिसमें मंत्री आलमगीर के अलावे कई और लोगों को कमीशन दिये जाने की बात सामने आई है। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशन लिया जाता था। 2024 में जो कमीशन लिया गया उसकी लेन देन की पूरी लिस्ट ईडी के हाथ लगी है।


 छापेमारी के दौरान ईडी को यह दस्तावेज मंत्री के नौकर के घर से मिला था। फिलहाल ईडी कमीशन के पूरे खेल को सुलझाने में जुटी है। मंत्री आलमगीर के लिए एम और एच कोड का इस्तेमाल होता था जिसमें कई और लोगों को कमीशन पहुंचता था। अब इन दस्तावेजों के आधार पर ईडी कमीशन देने और लेने वालों की कुंडली खंगाल रही है। 


ईडी मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि 5 मई 2024 को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी और उनके नौकर जहांगीर आलम के घर में दो दिन तक छापेमारी की गई थी जिसमें 37 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ था। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी मिला था। जिसमें कमीशन किस-किस को जाता था इस बात का जिक्र है। 


जिसके बाद ईडी ने समन देकर मंत्री को दफ्तर में बुलाया था। वही 14 मई को मंत्री को गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कोर्ट में दिये गये मंत्री के रिमांड पिटीशन में यह दावा किया था कि मंत्री आलमगीर आलम को 1.50% कमीशन मिलता था। इस बात की जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने भी दी थी। 

टैग्स