ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

तीन शादी के बाद भी चौथी की तैयारी कर रहा वकील, पत्नियों ने ऐडवोकेट पति की जमकर धुना

RANCHI : झारखंड के रांची सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यहां के एक वकील कोउसकी पत्नी और अन्य वकीलों ने मिलकर जमकर पिटाई कर डाली। इसको लेकर वकील के पत्नी

तीन शादी के बाद भी चौथी की तैयारी कर रहा वकील, पत्नियों ने ऐडवोकेट पति की जमकर धुना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के रांची सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यहां के एक वकील कोउसकी पत्नी और अन्य वकीलों ने मिलकर जमकर पिटाई कर डाली। इसको लेकर वकील के पत्नी का आरोप है कि - उसका पति पहले ही तीन शादी कर चूका है अब वह चौथी शादी करने जा रहा था। उसे इस बात की भनक लग गई और कोर्ट पहुंचने के बाद अब पूरा वाकया हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के रहने वाले नईमुद्दीन उर्फ नूरी नाम के वकील की दो पत्नियां हैं। इन दोनों का आरोप है कि पति के जूनियर अधिवक्ता के साथ नाजायज संबंध हैं।  दोनों ने अपने वकील पति पर चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। अब  वकील की पहली दो पत्नियों ने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 


वहीं, वकील और उनकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा रांची सिविल कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे ड्रामे के बीच मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई, उन्होंने भी वकील की धुनाई कर दी। वकील की दो पत्नियों ने आरोप लगाया है कि उनका पति उन्हें झांसे में रखकर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा था, जिसकी भनक उन्हें लग गई है। 


बताया जा रहा है कि, अधिवक्ता नूरी उर्फ नईमुद्दीन रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वकील की पहली दो पत्नियों का कहना है कि वो अपने पति से बातचीत करने आई थीं।  बातचीत के दौरान अधिवक्ता नइमुद्दीन अंसारी उर्फ नूरी ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वकील नईमुद्दीन ने अपनी बीवी शहला तबस्सुम से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी शमा परवीन के साथ भी वकील ने मारपीट की। 


नईमुद्दीन की पहली पत्नी शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके साथ मारपीट होते देख सिविल कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने वकील नईमुद्दीन की पिटाई कर दी। इस दौरान रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा शहरभर में चर्चा का विषय बन गया. वकील के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।