ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

धारदार हथियार से काटकर 4 लोगों की हत्या, मरने वालों में सगे भाई भी शामिल

SIMDEGA: महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले दोनों पक्ष के दो-दो लोग है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIMDEGA: महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले दोनों पक्ष के दो-दो लोग है. मृतकों में महेंद्र यादव और विप्लव यादव आपस सगे भाई थे. घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव की है.

5 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 


महुआ को लेकर हुआ विवाद

घटना का कारण महुआ बताया जा रहा है. महुआ चुनने को लेकर ही दो व्यक्तियों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक गुट के 5 लोग पहुंचे और दूसरे पर हमला पर किया है. खबर मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग  हत्या कर भाग रहे लोगों को दौड़ाकर धारदार हथियार के काट डाला. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. वही, दोनों गुटों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स