ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकारी डॉक्टर का कारनामा, 2 युवकों को पेट में हुआ दर्द तो लिख दी प्रेग्नेंट महिलाओं के होने वाला टेस्ट

RANCHI: दो युवकों को पेट में दर्द था. वह इलाज के लिए हॉस्पिटल गए. इस दौरान सरकारी डॉक्टर ने चेक किया और दोनों युवकों को प्रेग्नेंट महिल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  दो युवकों को पेट में दर्द था. वह इलाज के लिए हॉस्पिटल गए. इस दौरान सरकारी डॉक्टर ने चेक किया और दोनों युवकों को प्रेग्नेंट महिलाओं के होने वाले जांच एएनसी लिख दी. यह जांच प्रेग्नेंट महिलाओं के पेट में पल रहे बचे की स्थिति जानने के लिए किया जाता है. यह मामला चतरा के सिमरिया रेफरल हॉस्पिटल का है.

दोनों युवकों ने शर्म से नहीं कराई जांच

बताया जा रहा है कि शर्म के कारण दोनों युवकों ने यह जांच नहीं कराई. लेकिन जब पेट का दर्द बढ़ता गया तो परिजनों को इस रिपोर्ट के बारे में बताई. बताया जा रहा है कि सिमरिया के चोरबोरा गांव के गोपाल गंझू और कामेश्वर गंझू एक अक्टूबर को जांच के सिमरिया हॉस्पिटल में गए थे.

सिविल सर्जन ने कहा- हो सकती है भूल

इसके बारे में सिविल सर्जन डॉ. अरूण पासवान ने कहा कि इस मामले को देखेंगे. यह मानवीय भूल भी हो सकती है. वहीं, डॉक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि इस तरह की जांच नहीं लिखी है. मुझे बदनाम करने की साजिश है.