ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

शिबू सोरेन ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 80वां जन्मदिन, 80 पौंड का काटा गया केक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

RANCHI: झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आज अपना 80वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने 80 पाउंड्स का केक काटा। इस मौके पर उनके बेटे और झारखंड के सीएम

शिबू सोरेन ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 80वां जन्मदिन, 80 पौंड का काटा गया केक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आज अपना 80वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने 80 पाउंड्स का केक काटा। इस मौके पर उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, छोटे बेटे बसंत सोरेन सहित पार्टी के नेता मौजूद रहे। वही पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


रांची के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन आवास पर सुबह से ही लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। घर पर उत्सव जैसा माहौल है। उनके आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। कार्यकर्ता गुरुजी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंच रहे हैं। झारखंड मुक्त मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता आज के इस दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। 


ढ़ोल नगाड़ों के बीच शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर झामूमो महासचिव विनोद पांडेय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे। शिबू सोरेन के आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। वही इस मौके पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि "जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा। आपका जज्बा, आपका संघर्ष, आपका मार्गदर्शन देश और राज्य के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी है। झारखण्ड और झारखण्डवासी आगे बढ़े, कोई गरीब और शोषित हक-अधिकार से वंचित न रहे, आपके इसी संकल्प को साकार करने का काम कर रही है झारखण्डी सरकार।'


शिबू सोरेन ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 80वां जन्मदिन, 80 पौंड का काटा गया केक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

शिबू सोरेन ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 80वां जन्मदिन, 80 पौंड का काटा गया केक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

शिबू सोरेन ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 80वां जन्मदिन, 80 पौंड का काटा गया केक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद



टैग्स