ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शराब पिलाकर बॉयफ्रेंड और दोस्त ने किया रेप, घर छोड़ने के बहाने दो बार की दरिंदगी

DESK : झारखण्ड में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला जमशेदपुर का है जहां ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने रेप किया. पीड़िता और उसक

शराब पिलाकर बॉयफ्रेंड और दोस्त ने किया रेप, घर छोड़ने के बहाने दो बार की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखण्ड में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला जमशेदपुर का है जहां ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने रेप किया. पीड़िता और उसका प्रेमी बिरसानगर के रहने वाले हैं. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. दो लोगों को नामजद किया गया है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसकी फेसबुक पर बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी सुमन सिंह राजपूत के साथ दोस्ती हुई थी. कुछ दिनों में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. सुमन युवती को मॉल व दूसरी जगहों पर घुमाने ले जाता था. घटना के दिन उसने युवती को बिरसानगर के कुआं मैदान के पास रहने वाली अपनी बहन से भी मिलाया. उसके बाद दोनों अपने दोस्त सागर महाली के साथ हुरलुंग में पिकनिक मनाने गए. 


पिकनिक के दौरान प्रेमी और उसके दोस्त ने पहले युवती को शराब पिलाई उसके बाद नशे में युवती के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया. युवती ने बताया कि घर छोड़ने के क्रम में उसके प्रेमी ने घर के पास ही उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इधर, मामले के बाद पुलिस द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.