ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मातम में बदली खुशी: शादी से पहले दूल्हे ने दे दी जान, एक दिन बाद ही निकलनी थी बारात

DEOGHAR: देवघर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। शादी से महज एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। 5 जून

मातम में बदली खुशी: शादी से पहले दूल्हे ने दे दी जान, एक दिन बाद ही निकलनी थी बारात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DEOGHAR: देवघर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। शादी से महज एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। 5 जून को बारात निकलने वाली थी लेकिन इससे पहले दूल्हा बनने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया गांव की है।


मृतक की पहचान सलैया गांव निवासी रवि दास के 26 वर्षीय बेटे खेलू दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 5 जून को खेलू दास की शादी होने वाली थी। बारात बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया जाने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। रिश्तेदार भी खेलू के घऱ पहुंच गए थे। इससे पहले की खेलू दूल्हा बन घोड़ी पर चढ़ता उसने शादी से महज एक दिन पहले आत्मघाती कदम उठा लिया और कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।


रविवार को जब खेलू देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर के सदस्य उसे जगाने के लिए पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी आवाज देने के बाद भी खेलू ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शंका हुई और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के भीतर का नजारा देख सभी के पैरों तले से जमीन खीसक गई। दूल्हा बनने वाला खेलू कमरे के भीतर फांसी के फंदे से झूल रहा था।


शादी से महज एक दिन पहले दूल्हे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से खेलू ने इतना बड़ा कदम उठा लिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि खेलू ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी जान दे दी है।

टैग्स